Advertisment
Uncategorized

हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड के बाद भारत में भी लौटा Covid-19, केंद्र का अलर्ट, जानें अब तक कितने केस

Coronavirus in India: कोरोना वायरस एक बार फिर दस्तक देने को तैयार है. भारत के साथ-साथ और भी देशों में कोविड19 के केस सामने आए हैं.

NTN NEWS REPORT// Coronavirus in India: कोरोना वायरस एक बार फिर से कहर बरपा सकता है. बीते कुछ दिनों से देश में कोविड19 कई केस सामने आए हैं. इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपडेट शेयर किया है. प्राप्त जानकारी अनुसार  देश में 19 मई तक कोविड के 257 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी केस बढ़ने शुरू हो गए हैं।

एशिया में कोविड 19 के काफी केस बढ़े हैं. इनमें अधिकतर के केस जेएन 1 वेरिएंट के हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 12 मई तक 164 केस आए हैं. केरल में सबसे ज्यादा 69 केस दर्ज हुए हैं. वहीं महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी कोविड 19 दस्तक दे चुका है. महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी कई केस दर्ज हुए हैं. इसको लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है।

देश में कहां-कितने कोरोना वायरस के केस हुए दर्ज :  देश में सबसे ज्यादा केस केरल में दर्ज हुए हैं. वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है. तमिलनाडु में 34 मामले सामने आए हैं. कर्नाटक में 8 नए मामले सामने आए, जबकि गुजरात में 6 और दिल्ली में 3 केस दर्ज हुए हैं. हरियाणा, राजस्थान और सिक्किम में एक-एक नया मामला सामने आया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केरल में एक्टिव केस 95 हैं।

भारत के साथ दूसरे देशों में भी कोविड की दस्तक : एशिया के कई देशों में कोविड फिर से दस्तक दे चुका है. नेशन थाईलैंड के मुताबिक हांग कांग में 3 मई को खत्म हुए सप्ताह के दौरान 31 केस दर्ज हुए हैं. वहीं सिंगापुर में 27 अप्रैल से 3 मई के सप्ताह में कोविड-19 मामलों की अनुमानित संख्या 14,200 थी, जो पिछले सप्ताह के आंकड़ों के मुकाबले ज्यादा थी. पिछले हफ्ते 11,100 केस दर्ज हुए थे।

कोरोना के किस वर्जन की वजह से बढ़े केस : दक्षिण-पूर्व एशिया में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने का अहम कारण JN.1 वैरिएंट है, जो कि ओमिक्रॉन BA.2.86 वैरिएंट का वंशज है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक JN.1 वैरिएंट में लगभग 30 म्यूटेशन हैं और उनमें से LF.7 और NB.1.8 हैं, जो हाल ही में रिपोर्ट किए गए मामलों में दो सबसे आम वर्जन हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!