Advertisment
जांजगीर-चांपा

एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से देश को मिलेगी स्थिरता – शिवरतन शर्मा

जांजगीर चाम्पा 20 मई 2025// एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर आज जांजगीर स्थित ऑडिटोरियम में प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी रखी गई थी। जिसमें जांजगीर पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने मंगलवार को भारत जागरण मंच द्वारा आयोजित एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रबुद्ध जन संगोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश मे होने से विकास के लिए आवश्यक बताया।

उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से देश को कई बड़े लाभ होंगे। सम्पूर्ण देश में एक साथ चुनाव होने से प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी। एक प्रतिशत से अधिक जीडीपी की बचत होगी। इंफ्लेशन दर में कमी आएगी। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होगी और जाति-पाति की राजनीति में कमी आएगी। भाजपा की संगोष्ठी में शिवरतन ने कहा कि देश मे दीर्घकालिक स्थिरता और प्रशासनिक दक्षता के लिए ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ जरूरी है। इससे चुनाव खर्च में कटौती होगी और जनता के धन का सही उपयोग होगा। राजनीति में स्थिरता आने से दीर्घकालिक विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि 1989 से 2014 तक देश में राजनीतिक अस्थिरता थी, लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थिर सरकार बनी, जिसने राष्ट्रहित और जनहित में ऐतिहासिक निर्णय लिए। कहा कि मोदी सरकार जो ठान लेती है, उसे हर हाल में पूरा करती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार दृढ़ संकल्पित है और इसे लागू कर देश को एक नई दिशा देगी।

“एक राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बार-बार चुनाव होने से सरकारें, संस्थान, सेना व प्रशासन भी चुनावी गतिविधियों में लगे रहते हैं, जिससे कई अहम, कड़े व बड़े निर्णय पीछे रह जाते हैं व संसाधनों की भारी बर्बादी होती है। पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी की अध्यक्षता में गठित समिति ने “एक राष्ट्र-एक चुनाव” पर व्यापक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें सभी संभावित समस्याओं के समाधान दिए गए हैं।

एक राष्ट्र एक चुनाव देश की आवश्यकता है। 80% देशवासी इसके पक्ष में हैं। इससे हम देशवासियों के समय और धन, दोनों की बचत होगी और इससे अधिक से अधिक लोगो को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।

उक्त संगोष्ठी मे जांजगीर चाम्पा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े छ.ग मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरतलाल मटियारा वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर पूर्व सांसद कमला पाटले पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहु संतोष लहरे नंद चौधरी नंदनी रजवाड़े उपस्थित थे। कार्यक्रम संगोष्ठी का संचालन पुरुषोत्तम शर्मा व आभार जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने किया

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!