
जीवन में लक्ष्य बनाकर चलने से सफलता अवश्य मिलती है – सांसद कमलेश जांगड़े
जांजगीर चाम्पा 19 अक्टूबर 24// विद्याभारती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़, रायपुर के योजनानुसार वीणा पाणि शिक्षण समिति नैला द्वारा संचालित स्थानीय विद्यालय स शि मं नैला में तीन दिवसीय क्षेत्र स्तरीय हैण्डबॉल खेल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।
क्षेत्र स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने की, विशिष्ट अतिथि कोरबा विभाग के विभाग प्रचारक योगेश्वर साहू ,भाजपा नेता इंजी.रवि पाण्डेय थे, स्वागत उद्बोधन लक्ष्मी कांत शर्मा ने किया।
सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता के प्रतिमा में माल्यार्पण किए फिर मंच पर आसीन सरस्वती माता, और भारतमाता के तैल चित्र में माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किए। अतिथि परिचय एवं तिलक वंदन कर वीणा पाणि शिक्षण समिति नैला के सम्माननीय सदस्यों द्वारा अतिथियों को शाल एवं श्रीफल से भेंट किया गया। विद्यालय की बहन श्रेया मानिकपुरी ने एकल नृत्य तथा नव्या गोपाल के समूह द्वारा सामूहिक नृत्य कर अभ्यागतों का स्वागत किया गया।
प्रांतीय खेल प्रमुख दिवाकर स्वर्णकार ने खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्याभारती एक इकाई के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करती है और जो 28 वें नंबर से 9 वें नंबर पर पहुंच गई और हम निरंतर आगे बढ़ रहे है । इस प्रतियोगिता में भैया वर्ग से 83 प्रतिभागी , बहन वर्ग से 44 प्रतिभागी, 10 संरक्षक आचार्य ,5 प्रांत प्रमुख और 6 निर्णायक सम्मिलित हुए साथ ही सभी विजेता टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े ने इस अवसर पर कहा सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यनरत छात्र अनुशासित होते है, उनकी अलग ही पहचान होती है उनको लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। यहां की जो कार्यक्रमों का जब भी आमंत्रण मिलता है मै आती हू। इसके लिए विद्यालय संचालन समिति के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नारायण चंदेल ने कहा कि हर असफलता के पीछे सफलता का राज छिपा रहता है इसलिए कभी भी हताश और निराश होने की आवश्यकता नहीं है ,हमें क्या करना है उस दिशा में कड़ी मेहनत , परिश्रम करना कभी बेकार नहीं जाता इसलिए हमारे कवियों ने कहा है ‘ लक्ष्य ना वोझल होने पाए कदम मिलाके चल, मंजिल तेरी कदम चूमेगी आज नहीं तो कल’ इस ध्येय को लेकर काम करना चाहिए तो निश्चत रूप से उस मुकाम को हासिल करेंगे और उन्होंने संचालन समिति को आश्वस्त किया कि सभाकक्ष निर्माण के लिए अपने और सांसद निधि से अतिशीघ्र राशि उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे ये कहते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया, हैंडबॉल में बाल वर्ग में भैया विजेता मालवा प्रांत अप विजेता छत्तीसगढ़ प्रांत, बाल वर्ग बहन विजेता छत्तीसगढ़ उप विजेता मालवा प्रांत, किशोर वर्ग भैया विजेता मध्यभारत, उप विजेता छत्तीसगढ़, किशोर वर्ग बहन विजेता मालवा प्रांत, उप विजेता छत्तीसगढ़, तरुण वर्ग भैया विजेता मध्य भारत उप विजेता छत्तीसगढ़, तरुण वर्ग बहन विजेता छत्तीसगढ़, सभी टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया, विजेता वर्ग के खिलाड़ी अखिल भारतीय स्पर्धा में भाग लेंगे।
वीणापाणि शिक्षण समिति नैला के खेल संयोजक गोपेश्वर कहरा ने सभी आगंतुकों, अधिकारियों आचार्यों कर्मचारियों नागरिकों अभिभावकओं खिलाड़ियों और भैया बहनों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन, समिति के सदस्य एवं लॉ प्राध्यापक धर्मेन्द्र शर्मा ने किया ।
इस तीन दिवसीय सम्पूर्ण कार्यक्रम में वीणापाणि शिक्षण समिति नैला के सम्माननीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, सचिव मन्मथ नाथ शर्मा,सहसचिव संतोष कुमार उपाध्याय व गुलाबधर दीवान ,कोषाध्यक्ष अरुण कुमार झाझड़िया, संस्थापक सदस्य गोविंदराम भोपालपुरिया,सम्माननीय सदस्य कैलाश बसाईवाल ,गोविन्दराम सोनी, ऋषि टहलनी, खेल संयोजक एवं समिति सदस्य गोपेश्वर कहरा,नंदिनी राजवाड़े, प्रांतीय खेल प्रमुख दिवाकर स्वर्णकार,संस्थान प्रतिनिधि अनुपम दुबे, निर्णायकगण, प्राचार्य भगवान दास वैष्णव, आचार्यगण शैलेश विश्वकर्मा ,रेवाराम कश्यप ,आचार्य संतोष कुमार सारथी,आशुतोष गोस्वामी, राजीव सिंह ठाकुर, अजीत गढ़वाल, योगेश चौरसिया, देवा गढ़वाल, राकेश गढ़वाल, रितेश मोनू अग्रवाल, गोपेश साहू, प्रद्युम्न शर्मा, मोहन यादव, जगदीश पांडे, दिलीप सराफ, प्रदीप महंत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।