
जांजगीर में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
22 दिसंबर को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई अहम बैठक
NTN NEWS REPORT// जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं बाल संरक्षण आयोग के पूर्व राष्ट्रीय सदस्य यशवंत जैन के जिला मुख्यालय जांजगीर प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। नगर के कलेक्ट्रेट चौक पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि आगामी 22 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय जांजगीर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें भाग लेने यशवंत जैन का जांजगीर आगमन हुआ।
यशवंत जैन के प्रवास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सुशासन की प्रतीक है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती के साथ सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिमन्यु राठौर, जितेंद्र देवांगन, राहुल सेन, राकेश राठौर, सूर्यकांत सिंह, अनुराग तिवारी, पंकज अग्रवाल, दिव्यांश चंदेल, शिवचमन सिंह, सत्यलता मिरी, रामेश्वर कश्यप, चंद्रकांत रात्रे, छोटू कुर्रे, उमा सोनी, पूजा राठौर, धनेश्वरी जागृति, अर्चना देवांगन, प्रेमलता कौशिक, धीरेंद्र योगी, रेखा गढ़ेवाल, विक्की सिंह, अमित अग्रवाल, प्रकाश कहरा, गज्जू ध्रुव, गोलू दुबे, हरि सोनवानी, आनंद मोदी, हेमंत पैगवार, अंकित अग्रवाल, अमित मित्तल, संजू बंजारे, ऋषभ योगी, डॉ. सोनू यादव, सुज्जु सिंह, रूपेश झा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।