
जांजगीर-चांपा में जाज्वल्यदेव चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का भव्य आगाज, खिलाड़ियों के लिए 10 लाख की घोषणा
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। जाज्वल्यदेव चैंपियंस ट्रॉफी 7A साइड हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में भव्य रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा की सांसद कमलेश जांगड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की अध्यक्षता पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने की।
उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनसेवक इंजीनियर रवि पांडे, रेखा देवा गढ़वाल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला), अरुण झाझडिया (अध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर), आशुतोष गोस्वामी (सांसद प्रतिनिधि), रेखा सोनवान (पार्षद), योगेश चौरसिया (पार्षद), गुड्डू कहरा (सभापति) एवं अजीत गढ़वाल (सभापति) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ।
हॉकी की नर्सरी बन रहा जांजगीर-चांपा : स्वागत भाषण में छत्तीसगढ़ हॉकी के संयुक्त सचिव एवं जिला हॉकी संघ अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में सुविधाओं के विस्तार हेतु 10 लाख रुपये की मांग रखी। अपने उद्बोधन में सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास ही खिलाड़ियों की सफलता की सच्ची पूंजी है। जांजगीर-चांपा जिला हॉकी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का उभरता हुआ केंद्र बन चुका है, जहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
उन्होंने हॉकी खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए हॉकी सेंटर स्थापना हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एस्टोटर्फ निर्माण के लिए होंगे प्रयास : कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नारायण चंदेल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच मिलता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जांजगीर-चांपा में कृत्रिम घास (एस्टोटर्फ) मैदान निर्माण के लिए राज्य व केंद्र सरकार के खेल मंत्रियों से चर्चा कर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
जनसेवक एवं भाजपा नेता रवि पांडे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और ऐसी प्रतियोगिताएं निरंतर होती रहनी चाहिए।
रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन : सांसद कमलेश जांगड़े द्वारा प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा के साथ मैचों की शुरुआत हुई। पहला मैच: जांजगीर पैंथर बनाम जांजगीर टाइगर — मुकाबला 1-1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैन ऑफ द मैच का खिताब जांजगीर टाइगर के कप्तान सोमदेव खरे को मिला। दूसरा मैच: 7 स्टार जांजगीर बनाम मेजर ध्यानचंद अकादमी — 7 स्टार जांजगीर ने 3-1 से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच कप्तान चंद्रजीत सोनवान रहे।
आज के दोनों मुकाबलों में अंपायर की भूमिका दीपक खरसन, राज कटकवार, पुष्पेंद्र गढ़वाल एवं लव कौशिक ने निभाई।
इनकी रही उल्लेखनीय उपस्थिति : कार्यक्रम में जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य कृष्णा गढ़वाल, गोपेश्वर कहरा, संयोजक राजीव ठाकुर, विवेका गोपाल, सचिव राकेश गढ़वाल, सुमित सोनवान, लव कौशिक, अमित यादव (पार्षद), पलाश चंदेल (युवा नेता), अनूप गढ़वाल, राजेश्वर कहरा, पुष्पेंद्र गढ़वाल, राज कटकवार, सोमदेव खरे, पप्पू सारथी, अक्षय धीवर, रितिक कहरा, संजना साहू, खुशबू साहू, सीमा रोहिदास, सोनाली यादव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रयास कैरियर अकादमी के डायरेक्टर अजय अग्रवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आयोजन समिति के संयोजक राजीव ठाकुर ने किया।