Advertisment
Advertisment
अपराधजांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और अनाचार: पुलिस ने आरोपी को रायपुर से किया गिरफ्तार

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा,08 अप्रैल 2026। सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से अनिकेत तांडे (उम्र 20 वर्ष), निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों को स्वयं को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ अनाचार किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत धारा 64(2)(एम), 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हीरापुर (रायपुर) से गिरफ्तार किया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली पहचान में सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है और किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करना चाहिए।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!