
घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 30 किलो चावल व कटर मशीन बरामद
NTN NEWS REPORT// थाना मुलमुला पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का 30 किलो चावल तथा घटना में प्रयुक्त ताला काटने वाला कटर मशीन बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी — 1. अवधेश महिपाल पिता अजीत महिपाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम नरियरा , 2. धीरेन्द्र सिंह महिपाल उर्फ राजू पिता दरबार सिंह महिपाल, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम नरियरा , 3. आशीष महिपाल पिता स्व. लोकपाल सिंह महिपाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम नरियरा , 4. फूलेश्वर कुमार महिपाल उर्फ गुड्डू पिता स्व. रामायण प्रसाद महिपाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम नरियरा
घटना का विवरण —
दिनांक 07 नवम्बर 2025 की सुबह प्रार्थी विमलेश कुमार महिपाल निवासी नरियरा ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर घर में रखे चावल, धान की कट्टी, बर्तन एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई है। शिकायत पर थाना मुलमुला पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
चोरी के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना मुलमुला की टीम ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवधेश महिपाल, धीरेन्द्र सिंह महिपाल, आशीष महिपाल और फूलेश्वर कुमार महिपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर 30 किलो चावल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गया चावल और घटना में प्रयुक्त ताला काटने वाला कटर मशीन जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सउनि प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक सितेश यादव, आरक्षक मनभावन पटेल, आरक्षक हेमंत खरे एवं आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का सराहनीय योगदान रहा।