Advertisment
Advertisment
अपराधछत्तीसगढ़स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

90 हजार रुपये की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार…

एसीबी की ट्रैप कार्रवाई में महावीर सिटी स्थित निवास से रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

NTN REPORT// बिलासपुर, 21 फरवरी 2026। जिला बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक फूड इंस्पेक्टर को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेंद्र पटेल, निवासी ग्राम विधाडीह, मस्तूरी जिला बिलासपुर ने एसीबी कार्यालय बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपनी भाभी के समिति शेल स्वसहायता समूह के नाम पर संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन हस्तांतरण कराना चाहता है। इस संबंध में उसका आवेदन एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में लगभग तीन माह से लंबित था।

आरोप है कि जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए संबंधित क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार द्वारा प्रार्थी से एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और उसने इसकी सूचना एसीबी को दी।

शिकायत के सत्यापन के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत में 90 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की।

आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को एसीबी टीम ने महावीर सिटी, बिलासपुर स्थित आरोपी के निवास पर कार्रवाई करते हुए श्याम वस्त्रकार को प्रार्थी से 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एसीबी की इस कार्रवाई से शासकीय विभागों में हड़कंप की स्थिति है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!