Advertisment
भारत

पहले टीवी की संस्कारी बहू फिर फिल्मों में एंट्री, इंडस्ट्री से गायब हुई इस एक्ट्रेस ने ऐसे की वापसी

Actress Career In TV And Bollywood Industry: इस एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर बॉलीवुड में काम किया है. लेकिन एक ऐसा समय आया है कि इंडस्ट्री से गायब हो गई और फिर इस तरह से कमबैक किया।

मनोरंजन की दुनिया में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत से छोटे पर्दे से की और बड़े पर्दे तक का सफर तय किया. आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं. इस एक्ट्रेस के करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं. इस एक्ट्रेस ने टीवी बहू बनकर लोगों का दिल जीता और फिर बॉलीवुड की तरफ कदम बढ़ाए. लेकिन एक समय ऐसा आया जब ये एक्ट्रेस इंडस्ट्री से गायब हो गई. फिर इस एक्ट्रेस के लिए टीवी का एक चर्चित शो वापसी का जरिया बना. आइए जानते हैं ये एक्ट्रेस कौन है।

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने साल 2006 में सुपरस्टार की खोज में हिस्सा लिया था. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने साल 2006 में सुपरस्टार की खोज में हिस्सा लिया था. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

अंकिता लोखंडे की किस्मत चमकाने में एकता कपूर का बड़ा हाथ रहा है. दरअसल, एकता कपूर ने उन्हें टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में कास्ट किया था. इस शो ने अंकिता लोखंडे को काफी लोकप्रियता मिली थी. टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता लोखंडे के साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे. शो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।

टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता लोखंडे ने लंबे समय तक संस्कारी बहू अर्चना का रोल किया था. अंकिता लोखंडे टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई थीं। अंकिता लोखंडे ने एक बार कपिल शर्मा के शो में खुलासा किया था कि एक बार उन्हें लगातार 148 घंटे शूटिंग करनी पड़ी थी. उन्होंने बताया, ‘मुझे सीरियल में शादी के सीन के लिए पारंपरिक मराठी साड़ी पहननी थी और मैंने इसलिए लगातार शूटिंग की थी।

अंकिता लोखंडे ने बताया कि कई बार वह वो एक सप्ताह तक सेट पर ही रहती थीं. अंकिता लोखंडे ने टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम बढ़ाए और ‘मणिकर्णिका’ और ‘बागी 2’ जैसी फिल्मों में काम किया।

अंकिता लोखंडे एक समय के लिए इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं. फिर वह अपने पति विक्की जैन के साथ टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आईं और फिर पॉपुलैरिटी हासिल की।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!