Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

इंजी. अभिजीत राठौर बने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक, पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इंजीनियर अभिजीत राठौर को भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला जांजगीर-चांपा का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे अभिजीत राठौर को संगठन ने उनकी कार्यशैली, समर्पण और शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से जिले में शिक्षा प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

नवनियुक्त जिला सहसंयोजक अभिजीत राठौर ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संगठन की विचारधारा और योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में शिक्षा प्रकोष्ठ जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!