Advertisment
Advertisment
अपराधराज्य/शहर

सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हे पर किया चाकू से हमला, लाखों के जेवर लेकर प्रेमी चाचा संग फरार

NTN REPORT// हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज तीन दिन बाद दुल्हन द्वारा दूल्हे पर चाकू से हमला करने और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर अपने कथित प्रेमी चाचा के साथ फरार होने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला नगला बस्ती क्षेत्र का बताया जा रहा है।

सुहागरात पर हुआ विवाद, दूल्हे पर चाकू से हमला

पीड़ित युवक के अनुसार 21 फरवरी को उसकी शादी हुई थी और 22 फरवरी को दुल्हन ससुराल पहुंची। उसी रात सुहागरात के दौरान जब वह करीब रात 9 बजे अपनी पत्नी के पास गया और उसे छुआ, तो वह भड़क उठी। युवक का आरोप है कि दुल्हन ने उसे दूर रहने की चेतावनी दी और कहा कि या तो वह खुद मर जाएगी या उसे मार देगी। इसके बाद उसने चाकू निकालकर उसके हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद युवक ने सुबह दुल्हन के परिजनों को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर बाद उसकी चाची, चाचा और मां घर पहुंचे। परिजनों ने नई-नई शादी का हवाला देते हुए मामले को सामान्य बताकर समझाने की कोशिश की और वापस चले गए। डर के कारण युवक उसी रात अलग खटिया पर सोया।

तीसरे दिन घर से फरार, जेवरात और नकदी भी ले गई

पीड़ित का आरोप है कि शादी के तीसरे दिन दुल्हन घर से फरार हो गई। इस दौरान वह घर में रखे करीब लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और नकदी भी अपने साथ ले गई। युवक का कहना है कि भागने से पहले दुल्हन ने परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे वह और उसके परिवार के सदस्य बेहोश हो गए।

सुबह जब सभी की आंख खुली तो दुल्हन घर में नहीं मिली। घर की तलाशी ली गई और उसके मायके पक्ष से भी संपर्क किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में सूचना मिली कि वह अपने चाचा के साथ फरार हो गई है, जिसके साथ उसका पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। फरार दुल्हन और उसके कथित प्रेमी की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग इस मामले को लेकर हैरान हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!