
Uncategorizedखेलछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जांजगीर चाम्पा जिले में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की जिला हॉकी संघ ने..
जांजगीर चाम्पा 29 नवंबर 24// जांजगीर चाम्पा जिला हॉकी की नर्सरी के लिये जाना जाता है। विगत 10 वर्षों में 700 से अधिक राज्य स्तरीय 150 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में जिले का नाम रोशन किया है।
जांजगीर चाम्पा के शानदार प्रदर्शन से यहाँ खेलों इंडिया हॉकी सेंटर की स्थापना की गई है।जांजगीर चाम्पा जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार व हॉकी खिलाड़ियों के लिये एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के निर्माण के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया। मुख्यमंत्री साय ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के संयुक्त सचिव गोपेश्वर कहरा मार्गदर्शक अरुण झाझड़िया विवेका गोपाल गुलाब दीवान दीपक साहू उपस्थित थे।।