
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा मंडल जांजगीर नैला का स्वच्छता अभियान, प्रतिमा स्थल की हुई साफ-सफाई
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-नैला। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल जांजगीर नैला द्वारा 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 7:30 बजे बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पूरे परिसर की सफाई कर वातावरण को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया।
मंडल अध्यक्ष हितेश यादव एवं कार्यक्रम संयोजक हरदेव टंडन ने बताया कि बाबा साहब की जयंती के पूर्व स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया है। इसके साथ ही शाम को प्रतिमा परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी रखा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि जयंती के दिन सभी कार्यकर्ता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे तथा मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
स्वच्छता अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला महामंत्री नंदिनी राजवाड़े, मोहन यादव (उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद), मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, मंडल महामंत्री विवेक सिंह, पंकज अग्रवाल, पार्षद मनीषा गोपाल, प्रतिमा डेहरे, रिया यादव, पार्षद उमेश राठौर, अमित यादव, अजीत गढ़वाल, नंदलाल यादव, गुड्डू कहरा, दिनेश राठौर, रामचंद्र गोपाल, देवानंद गढ़वाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोनू यादव, शिवचमन सिंह, राकेश रूपवानी, हरदेव टंडन, पुष्पेंद्र निर्मलकर, अनिल शर्मा, आशीष गोयल, शैल राठौर, रमेश सोनवानी, गोलू दुबे, हरि सोनवानी, चुन्नी राठौर, नरेंद्र कश्यप, कालू सेन, प्रदीप राठौर, श्याम सोनू यादव, अशोक केवट, भागवत सूर्यवंशी, कन्हैया सूर्यवंशी, अशोक चौरसिया, प्रदीप सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता, सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।