Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, जितेन्द्र देवांगन बने प्रदेश महामंत्री

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा द्वारा जारी सूची में जांजगीर के सक्रिय युवा नेता जितेन्द्र देवांगन को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन में यह जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे युवा मोर्चा को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जितेन्द्र देवांगन का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही संघर्षशील और सक्रिय रहा है। उन्होंने ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व करते हुए छात्र हितों की आवाज मजबूती से उठाई। इसके बाद उन्होंने जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद के रूप में निर्वाचित होकर जनसेवा का दायित्व निभाया।

संगठनात्मक अनुभव की बात करें तो देवांगन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। वे जिला महामंत्री भाजयुमो, प्रदेश मंत्री भाजयुमो छत्तीसगढ़ तथा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ जैसे अहम दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

उनकी निरंतर सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, परिश्रम और प्रभावी नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से युवा मोर्चा को प्रदेशभर में और अधिक संगठित एवं मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने जितेन्द्र देवांगन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे तथा युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!