
बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जांजगीर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा कचहरी चौक जांजगीर में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भव्य जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों के साथ मिलकर मिठाई वितरण किया और फटाके फोड़कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।
कार्यक्रम में स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद कमला पाटले, जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, रजनी साहू, आशुतोष गोस्वामी, अमर सुल्तानिया, रेखा गढ़वाल, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, अनिल शर्मा, विवेक सिंह, सुधीर झाझड़िया, शिव चमन ठाकुर, मोतीलाल डहरिया, अजीत गढ़वाल, रितेश अग्रवाल, सुशील सिंह, पुष्पेंद्र निर्मलकर, प्रेम थवाईत, देव गढ़वाल, रितेश राठौर, सोनू यादव, हरि सोनवानी, सुनील शर्मा, राकेश रुपवानी, सतीश शर्मा, दिनेश राठौर, उमा सोनी, सविता तिवारी, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, लालू साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने बिहार की जनता और एनडीए नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इसे लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण जीत बताया।