
थाना अकलतरा पुलिस की बड़ी सफलता — लंबे समय से लापता नाबालिग बालिका बरामद
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से अपहृत हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने खोज निकाला है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था, जिस पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 06/2023 धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
लगातार की जा रही पतासाजी के दौरान पुलिस ने आरोपी गोपाल सोनझरी (उम्र 21 वर्ष), निवासी पडरिया, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगाने एवं उसके साथ अनाचार करने का अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 366, 376(2)(ढ) भादवि एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्र.आर. शरीफुददीन तथा जयप्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने थाना अकलतरा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना की है।