Advertisment
Advertisment
खेलरायपुरस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

छत्तीसगढ़ में आईपीएल आयोजन की दिशा में बड़ी पहल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आरसीबी का जर्सी भेंट, रायपुर में मैच आयोजन का औपचारिक आमंत्रण

NTN REPORT// रायपुर, 13 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संभावित आयोजन को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रायपुर में मैच आयोजित करने का औपचारिक प्रस्ताव रखा है।इस सिलसिले में आरसीबी की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम की आधिकारिक जर्सी भेंट कर उन्हें रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरसीबी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल राज्य की खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मंच मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार खेल और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रायपुर में आईपीएल मैच का आयोजन छत्तीसगढ़ को एक उभरते हुए स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

खेल विशेषज्ञों और आयोजकों के अनुसार, यह प्रस्ताव रायपुर को भविष्य में बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए तैयार करने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!