
जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाबालिग को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार — नैला पुलिस की त्वरित कार्रवाई
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा, 27 नवंबर 2025। नैला चौकी पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी : रितेश कुमार, उम्र 23 वर्ष पता – सरखो वार्ड क्रमांक 15, चौकी नैला, जिला जांजगीर-चांपा
प्रकरण की मुख्य धाराएँ : धारा 137(2), 64(M), 87 BNS, तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले का विवरण : आरोपी रितेश कुमार ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। इस संबंध में बालिका के परिजनों की रिपोर्ट पर 30 जून 2025 को नैला चौकी में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी।
जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन में नैला पुलिस लगातार अपहृता और आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त जानकारी पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान : इस कार्रवाई में निरीक्षक सावन सारथी सहित नैला चौकी के अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।