
जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ग्राम पीपरसत्ती में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश की पत्तियां जब्त
NTN REPORT// जांजगीर-चांपा, 07 दिसम्बर 2025। जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार चल रही कार्रवाई के तहत आज थाना अकलतरा एवं पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की संयुक्त टीम ने ग्राम पीपरसत्ती में दबिश देकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹7,500 नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद की है। सभी के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ व सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया।
सूचना मिलने पर थाना अकलतरा एवं पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की संयुक्त टीम ने ग्राम पीपरसत्ती में छापेमारी की। मौके पर चारों आरोपी ताश के पत्तों के साथ नगदी रकम लगाकर जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर सामग्री जब्त की गई।
गिरफ्तार जूआरियों के नाम
1. केशर खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी पीपरसत्ती, थाना अकलतरा। 2. लोकेश केसकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर 3. सुनील कुर्रे, उम्र 31 वर्ष, निवासी कछार 4. सुमित कुमार भार्गव, उम्र 34 वर्ष, निवासी कछार, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर
बरामद सामग्री : ₹7,500 नगदी, 52 पत्ती ताश
कार्रवाई में शामिल पुलिस स्टाफ : इस संयुक्त कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा तथा ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार सहित टीम के अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।