
सावधान ! लोन किस्त की राशि देने से पहले पूरी तरह तस्दीक कर करें भुगतान , नही तो हो सकते है ठगी के शिकार
लाखों रुपए गबन करने वाला फरार आरोपी पकड़ाया
जांजगीर चांपा 07 अक्टूबर 24// लोन के किस्त के लाखों रुपए का गबन करने वाले फरार आरोपी को जिला गौरेला, पेंड्रा, मरवाही से किया गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही थाना जांजगीर पुलिस के द्वारा की गई है।
आरोपी अनिल कुमार नागेश उर्फ अनिल नागेसिया पिता आल्हा राम नागेसिया उम्र 26 वर्ष निवासी झगराखाड़ थाना गौरेला का रहने वाला है। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 754/24 धारा 409,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नीरूपति बंजारा मैनेजर स्पंदन इसफुर्ती फाइनेंस लिमिटेड जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की, इसफुर्ती फाइनेंस बैंक में पूर्व में कार्यरत कर्मचारी के द्वारा बैंक के ग्राहकों के लोन की किस्त की राशि कुल 2,74,240/ रू को बैंक में जमा ना कर स्वयं गबन कर लिए हैं की रिपोर्ट पर माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना किया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है। प्रकरण के आरोपी अनिल कुमार नागेश उर्फ अनिल नागेसिया निवासी झगराखाड़ थाना गौरेला जो घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। जिसको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को दिनांक 07.10.2024 को पकड़ा जिसको पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.10.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, राम प्रसाद बघेल, आर. विरेंद्र कुमार भैना व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।