Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

अखिल भारतीय केमिस्ट हड़ताल 20 मई को, जांजगीर-चांपा में मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद

ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट छूट और नकली दवाइयों के विरोध में देशभर के केमिस्ट करेंगे हड़ताल

NTN REPORT// जांजगीर-चांपा, 16 मई 2026। अखिल भारतीय संगठन एआईओसीडी (AIOCD) के आह्वान पर 20 मई 2026, बुधवार को देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल आयोजित की जाएगी। इस हड़ताल को छत्तीसगढ़ केमिस्ट एवं डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन तथा जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जांजगीर-चांपा का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। हड़ताल के दौरान जिले की अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी।जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष अविनाश शर्मा एवं सचिव पवन कुमार पालीवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि केमिस्ट संगठन लंबे समय से दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट एवं नकली दवाइयों की बढ़ती बिक्री का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यमों से बिना उचित निगरानी के दवाइयों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है, जिससे नकली एवं अवैध दवाइयों का कारोबार भी फैल रहा है। यह आम जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। संगठन का कहना है कि कई मामलों में बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों की उपलब्धता मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

हड़ताल की प्रमुख मांगें

  • दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री पर पूर्ण रोक लगाई जाए।
  • कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट बंद की जाए।
  • नकली एवं अवैध दवाइयों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि इस आंदोलन को चेम्बर ऑफ कॉमर्स, नैला-जांजगीर इकाई तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), जांजगीर-चांपा का नैतिक समर्थन प्राप्त हुआ है।

इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

संगठन ने स्पष्ट किया है कि आम मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन दवाइयों के लिए रेडक्रॉस की दुकानें खुली रहेंगी। किसी भी इमरजेंसी स्थिति में नागरिक निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

📞 9300469459
📞 9425537878

संघ द्वारा हड़ताल के कारण आम नागरिकों एवं मरीजों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!