जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, चार पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी
NTN REPORT// जांजगीर, 01 अगस्त 2026। जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के चार पुलिस अधिकारियों का आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश क्रमांक 374/2026 के अनुसार अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों की हुई नवीन पदस्थापना
- निरीक्षक भास्कर शर्मा को थाना प्रभारी अकलतरा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी सायबर थाना बनाया गया है।
- निरीक्षक जय कुमार साहू, जो वर्तमान में यातायात शाखा में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी अकलतरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- निरीक्षक प्रमोद कश्यप को रक्षित केंद्र जांजगीर से स्थानांतरित कर यातायात शाखा, जांजगीर में पदस्थ किया गया है।
- उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान को रक्षित केंद्र जांजगीर से स्थानांतरित कर थाना चांपा में नई पदस्थापना दी गई है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किया गया है तथा सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, संबंधित थाना प्रभारियों, रक्षित निरीक्षक, मुख्य लिपिक तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।
देखिए जारी आदेश …
