
छत्तीसगढ़
एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद हुए…
छत्तीसगढ़ 09 जून 2025 // सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में माओवादियों के लगाए बम की चपेट में आकर एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर नए कैंप की स्थापना कर लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने शहीद हो गए। घायल अवस्था में कोंटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिए। घटना में और भी जवान घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है।