Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

प्रायवेट फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख की मांग, आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल फोन जब्त

NTN REPORT// बिलासपुर | 10 जनवरी 2026। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रायवेट फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर युवती से तीन लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

मामला दर्ज होने का विवरण

प्रार्थिया ने 9 जनवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान आरोपी संतोष कुमार यादव से हुई थी। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए 3,00,000 रुपये की मांग की।

प्रार्थिया की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 308(2), 79 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी

प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई, जिनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश कर त्वरित कार्रवाई की गई।

आज दिनांक को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जप्ती पत्रक के अनुसार जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी का विवरण

नाम: संतोष कुमार यादव पिता का नाम: महेन्द्र यादव
उम्र: 23 वर्ष स्थायी पता: ग्राम रनई जशपुर, थाना फरसा बहार, जिला जशपुर (छ.ग.) हाल मुकाम: बसंत बिहार के पास, भगवती होटल के पास, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) का रहने वाला है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!