Advertisment
अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा

भारत मां के वीर सपूतों के अदम्य साहस और पराक्रम के सम्मान में जांजगीर मुख्यालय में निकाली जाएगी पराक्रम रैली…बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की अपील

13/05/2025 दिन मंगलवार शाम 5 बजे नैला गांधी चौक से कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी रैली...

NTN NEWS REPORT // भारतीय सेना द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरता और रणनीतिक सफलता को सलाम करते हुए जिला जांजगीर चांपा के देशभक्तों की टोली के द्वारा जांजगीर स्थित जगनी सेलिब्रेशन में एक भव्य तिरंगा रैली के आयोजन को लेकर आज शाम 6 बजे बैठक आहूत की गई थी।

जिसमें जांजगीर के प्रबुद्ध जनों सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए जिसमें विचार विमर्श के पश्चात तय किया गया कि दिनांक 13/05/2025 दिन मंगलवार शाम 5 बजे रैली नैला स्थित गांधी जी चौक जो कि 14 अगस्त 1947 को निर्मित हुआ था, से प्रारंभ होकर कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित पश्चात महिलाओं के ऑपरेशन सिन्दूर की खुशी में सिंदूर खेलकर समाप्त होगी।

इस दौरान रैली के प्रारंभ में भारत माता की फोटो के साथ भूतपूर्व सैनिकों के अगुवाई में रैली डीजे एवं आतिशबाजी के साथ प्रारंभ होगी। उनके पीछे देश भक्तों की टोली रहेगी, तिरंगे के साथ लोगो का हुजूम चलता रहेगा। साथ ही साथ लोगो से संगठनों से विभिन्न संस्थाओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बॉर्डर में तैनात हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में हौसला बढ़ाने के लिए रैली में सम्मिलित होवे।

उक्त रैली के माध्यम से भारतीय सेना और सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को नमन किया जाएगा। उक्त बैठक में सम्मिलित देश भक्तों ने बताया कि भारतीय सेना ने जिस कुशलता और बहादुरी से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, वह न केवल सेना की उच्च रणनीतिक क्षमता का प्रमाण है बल्कि उनके नैतिक कर्तव्य और राष्ट्रीय समर्पण की भावना को भी दर्शाता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद पर सटीक प्रहार’ : बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए कायराना एवं विभत्स आतंकी हमले के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य ऑपरेशन नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में उन आतंकियों के मंसूबों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जो निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल थे।

वही उपस्थित एक देशभक्त ने कहा कि भारतीय सेना ने अतीत में भी चाहे वह 1965 की लड़ाई हो 1971 की लड़ाई हो या 1999 का युद्ध हो सभी में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। आज अगर फिर ऐसी परिस्थिति आती है, तो भारत की सेना दुश्मन को उसी तरह पराजित करने में हराने में सक्षम है।

शहीदों को श्रद्धांजलि और जवानों को सम्मान : तिरंगा रैली का उद्देश्य केवल देशभक्ति का प्रदर्शन भर नही है , बल्कि यह रैली उन वीर शहीदों के प्रति सम्मान का भाव भी है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों को न्योछावर किया है। साथ ही यह सीमा पर तैनात जवानों के आत्मविश्वास और मनोबल को नई ऊर्जा देने का प्रयास भी है। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और सेना के गुणगान से पूरा देशभक्ति मय वातावरण के उद्देश्य से रैली पूरे नगर एवं जिलेवासियों के द्वारा निकाली जाएगी।

‘भारतीय सेना हमारा गौरव है’ : उपस्थिति सदस्यों ने भारतीय सेना को भारत देश का गर्व बताते हुए कहा कि उनका पराक्रम, अनुशासन और राष्ट्र प्रेम हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा आतंकवाद और देश के दुश्मनों का डटकर मुकाबला किया है सामना किया है और आगे भी करेगा। ऑपरेशन सिंदूर यह दिखाता है कि भारत आतंकवाद और उसे संरक्षण देने वालों को कभी माफ नहीं करेगा। ऐसे वीरों के सम्मान में अधिक से अधिक संख्या में रैली में लोगो के सम्मिलित होने की अपील की है।

उक्त आयोजन दिनांक 13/05/2024 , दिन मंगलवार , समय शाम 5 बजे नैला स्थित गांधी चौक से कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक तक होगा ….

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!