Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

शिक्षा के नाम एक दीया: पूर्व माध्यमिक शाला आमानारा (हरदी) में बच्चों ने जगमगाया ज्ञान का दीप

NTN NEWS REPORT// नवागढ़ (जांजगीर-चांपा)। दीपावली के पावन अवसर पर नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमानारा (हरदी) में विद्यार्थियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ ‘‘एक दीया शिक्षा के नाम’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा मंत्री माननीय गजेन्द्र यादव के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सिन्हा, जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) हरिराम जायसवाल तथा बीआरसीसी नवागढ़ श्रीमती रिशीकांता राठौर के मार्गदर्शन में हुआ। संस्था के प्रधान पाठक संतोष तिवारी एवं शिक्षक नरेन्द्र राठौर के परामर्श में विद्यालय के बच्चों ने शिक्षा के सम्मान में दीप प्रज्वलित किया।

दीपावली प्रकाश और ज्ञान का पर्व है। घर-आंगन, गली-मोहल्लों की भांति विद्यालय में भी जब बच्चों ने ‘‘एक दीया शिक्षा के नाम’’ जलाया, तो पूरा परिसर ज्ञान की ज्योति से आलोकित हो उठा। विद्यालय को बच्चों ने अपने उत्साह और सृजनशीलता से सजाया। चांदनी, बिन्दु, पूजा, नंदनी, पिंकी, जागृति, नैतिक, अनुराग एवं श्वेता सहित अन्य विद्यार्थियों ने विद्यालय के रसोईघर, कक्षा कक्ष, कार्यालय भवन एवं प्रवेश द्वार को दीपों से सुसज्जित किया।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोहित रात्रा, रसोइया शत्रुहन, गोविंद राम खरसन, रमैया रत्नाकर सहित अनेक पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा ही वह प्रकाश है जो अज्ञान के अंधकार को दूर करता है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!