Advertisment
अन्य खबरेंभारत

कौन हैं यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई, साल 2018 से कर रही थीं तैयारी

NTN NEWS REPORT// यूपीएससी सीएसई टॉपर शक्ति दुबे: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज 2024 की सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) का परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल के परिणाम में शक्ति दुबे ने पहले स्थान हासिल किया है।

सोर्स,सोशल मीडिया

जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरे स्थान पर आकर अपनी सफलता का परचम लहराया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,129 रिक्तियों को भरा जाएगा. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 147 पद शामिल हैं।

यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे, जो कि प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की. इसके बाद, उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बनारस विश्वविद्यालय का चयन किया और वहां बायोकेमिस्ट्री विषय में अपनी पढ़ाई की. शक्ति ने अपनी यूपीएससी की तैयारी 2018 से शुरू की थी और अब उनका यह कठिन परिश्रम सफल हुआ है।

कुल 1009 कैंडिडेट्स ने पास किया यूपीएससी : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में कुल 1,009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है. इन उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप अ और बी) के पदों पर की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों में विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनमें 335 सामान्य वर्ग, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (यूज), 318 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 160 अनुसूचित जाति (एससी) और 87 अनुसूचित जनजाति (एसटी) से हैं।

दिव्यांग श्रेणी से 45 उम्मीदवारों का चयन : इस बार दिव्यांग श्रेणी (पीडब्ल्यूबीडी) के तहत भी कुल 45 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें 12 पीडब्ल्यूबीडी-1 (दृष्टिबाधित), 8 पीडब्ल्यूबीडी-2 (श्रवण बाधित), 16 पीडब्ल्यूबीडी-3 (चलने-फिरने में असमर्थता) और 9 पीडब्ल्यूबीडी-5 (अन्य दिव्यांगता) के अंतर्गत आते हैं. यह परिणाम न केवल सफलता की कहानी है, बल्कि विविधता और समावेशिता की दिशा में भी एक सकारात्मक संकेत है।

यूपीएससी सीएसई रिजल्ट: पहले स्थान पर शक्ति दुबे, दूसरे पर हर्षिता गोयल, यहां देखिए पूरी टॉपर लिस्ट…

1. शक्ति दुबे

2. हर्षिता गोयल

3. डोंगरे अर्चित पराग

4. शाह मार्गी चिराग

5. आकाश गर्ग

6. कोमल पुनिया

7. आयुषी बंसल

8. राज कृष्ण झा

9. आदित्य विक्रम अग्रवाल

10. मयंक त्रिपाठी

 

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!