Advertisment
अन्य खबरें

कपड़ों पर लग जाएं लिपस्टिक के निशान तो ना हो परेशान, इन हैक्स की मदद से 2 मिनट में ही छूमंतर हो जाएंगे जिद्दी दाग…

NTN NEWS REPORT// लिपस्टिक लगाना हर लड़की और महिला को पसंद होता है. इसके बिना मेकअप अधूरा है. इससे चेहरा पल भर में खिल जाता है. लिपस्टिक की हर शेड बेहद खूबसूरत लगती है लेकिन यह सिरदर्द तब बन जाती है, जब इसके निशान कपड़ों पर पड़ जाते हैं. इसके दाग निकालना आसान नहीं हैं।

How to get rid from lipstick stain: लिपस्टिक एक ऐसी चीज है जो हर लड़की के पर्स में मिलती ही है. ड्रेस किसी भी कलर की हो, उससे मैचिंग लिपस्टिक हर किसी के मेकअप बॉक्स में होती है. इसे लगाने से जहां पर्सनैलिटी में चार चांद लग जाते हैं, वहीं अगर इसका दाग लग जाए तो सिरदर्द बन जाते हैं. लिपस्टिक के निशान जल्दी से कपड़ों से हटते नहीं हैं. इन्हें छुड़ाने के लिए कुछ ट्रिक्स को अपनाएं।

नेल पॉलिश रिमूवर का करें इस्तेमाल : लिपस्टिक के दाग बेहद जिद्दी होते हैं. इन्हें हटाना एक चैलेंज है. जिस कपड़े पर इसके दाग लगे हों, उस हिस्से पर रबिंग एल्कोहल को डाल दें. कुछ मिनटों के बाद ही दाग हट जाएगा. रबिंग एल्कोहल बाजार में आसानी से मिल जाता है. इसके अलावा नेल पॉलिश रिमूवर भी रबिंग एल्कोहल की तरह काम करता है. इसमें एसिटोन होता है. इसे टूथब्रश पर लगाकर दाग पर रगड़ें. निशान हट जाएगा. हेयर स्प्रे से भी लिपस्टिक के निशान आसानी से हट जाते हैं.

पेट्रोलियम जेली और ग्लिसरीन मददगार : लिपस्टिक के निशान हटाने के लिए दाग वाली जगह पर पेट्रोलियम जेली लगा दें. इसे कॉटन से हटाएं तो दाग गायब हो जाएगा. इसके अलावा कपड़े को लिक्विड ग्लिसरिन में 30 मिनट के लिए भिगो दें. कपड़ा पहले जैसा बेदाग हो जाएगा।

शेविंग क्रीम का करें इस्तेमाल : शेविंग क्रीम बहुत असरदार है. इससे हर तरह का दाग गायब हो जाता है. इसे लिपस्टिक के निशान पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें. फर्क तुरंत दिखेगा. इसके अलावा हैंड सैनिटाइजर भी निशान छुड़ाने के लिए बेस्ट है।

बेकिंग सोडा, नींबू और सिरका है अच्छा : बेकिंग सोडा बहुत काम का है. इसमें नींबू का जूस डालकर पेस्ट तैयार करें और कपड़े पर 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें. नींबू में ब्लीचिंग के गुण होते हैं और बेकिंग सोडा के साथ कपड़े को पहले की तरह बना देता है. इसके अलावा वाइट विनेगर यानी सिरका अगर निशान पर लगाया जाए तो लिपस्टिक तुरंत हट जाती है. सिरके में नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है।

गर्म-ठंडे पानी की टेक्नीक अपनाएं : लिपस्टिक के दाग को हटाने के लिए आप हॉट-कोल्ड वॉटर टेक्नीक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले दाग को हटाने के लिए कपड़े को गर्म पानी में डाल दें. इसके बाद इसे ठंडे पानी में भिगो दें. गर्म पानी से दाग हट जाएगा. इसके अलावा आप हेयर ड्रायर से भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं. इसके लिए लिपस्टिक के निशान पर हेयर ड्रायर चलाएं. गर्म हवा से लिपस्टिक पिघलने लगेगी. इस पर टिश्यू रख दें ताकि वह लिक्विड को सुखा लें. इससे भी दाग हल्का हो जाएगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!