Advertisment
छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार जिले के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय नवीन कानून संबंधित कार्यशाला का किया गया आयोजन

कार्यशाला में, जिले के समस्त थाना एवं चौकी से 100 की संख्या में पुलिस स्टाफ को नवीन कानून के संबंध में दी गई जानकारी

छत्तीसगढ़, बलौदा बाजार 12 अप्रेल 2025// नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को अपनाने के विषय पर पुलिस कम्यूनिटी हाल पुलिस लाईन बलौदाबाजार में एक दिवसीय नवीन कानून संबंधित कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के स्वागत उद्‌बोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा कार्यशाला के विषय एवं उसकी महत्ता के संबंध में बताया गया तथा नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के विषय को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए ध्यान देकर, समझने की बात उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से कहा। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को नए कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये इस कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला अभियोजन अधिकारियों की टीम द्वारा नवीन कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। टीम द्वारा नवीन कानून के संबंध में बताया गया कि पुराने कानून, भारतीय दंड संहिता को अब भारतीय न्याय संहिता किया गया है, जिसमे विशेषता दंड से ज्यादा न्याय पर आ गया है। उनके द्वारा आगे कहा कि नए कानून में बहुत सारी और चीजे आ रही है, अब अनुसंधान की प्रगति को पीड़ित को बताना जरूरी रहेगा। साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण बातों को बताया गया।

भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया। कार्यशाला में पुराने कानून एवं नवीन कानून के संबंध में अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानूनों को धाराओं और सजा से अवगत कराया गया एवं उनको जागरूक कर उनकी क्षमता को विकसित कर प्रभावी कार्य करने के लिए समस्त अधि./कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। सांथ ही माननीय न्यायालय द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों से अवगत कराते हुए महत्वपूर्ण बिन्दुओं को प्रशिक्षण में साझा किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवीन कानून में दिए गए मुख्य बिंदुओं आदि का बहुत ही सहज रूप में समाधान किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा नए कानून के संबंध में कई प्रश्न पूछा गया, जिस पर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया।

नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में निहित प्रावधान, अंतर्गत अपराधिक प्रकरणों की विवेचना के दौरान साक्ष्य संग्रहण हेतु ई-साक्ष्य मोबाइल ऐप एवं घटनास्थल निरीक्षण कर उसका फोटोग्राफ/वीडियो अपलोड आदि हेतु IO-मितान मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। इस मोबाइल ऐप की सहायता से विभिन्न साक्ष्यों का किसी प्रकरण में संग्रहण करने एवं संपूर्ण घटनास्थल का निरीक्षण कर इसकी विस्तृत जानकारी अपलोड करने का कार्य किया जाता है। कार्यशाला में ई-साक्ष्य एवं IO- मितान मोबाइल ऐप की समुचित जानकारी एवं इसकी कार्यप्रणाली को भली-भांति समझने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार द्वारा समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया गया कि सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी नवीन कानूनों के संबंध में विशेष रुचि लेकर, समझकर प्रभावी कार्य संपादन कर पाएंगे। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य पुलिस अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा, एसडीओपी बलौदाबाजार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सहित जिले के समस्त थाना/चौकी में पदस्थ 100 की संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!