Advertisment
जांजगीर-चांपा

विश्व क्षय दिवस पर जिला पंचायत के सभा कक्ष में संगोष्ठी एवं टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

" Yes ! We Can End TB: Commit, Invest, Deliver "

जांजगीर चाम्पा 24 मार्च 2025//  विश्व क्षय दिवस पर जिला पंचायत के सभा कक्ष में संगोष्ठी एवं टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल 58 ग्राम पंचायतों को वर्ष 2023 में 1 वर्ष की वैधता हेतु ग्राम पंचायतो को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

सरपंचों के द्वारा प्रमाण पत्र अपने ग्राम पंचायत के लिए ग्रहण किया गया । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती स्वाति वंदना सिंह सिसोदिया ने सभी जनप्रतिनिधियों एवम कर्मचारियों को टीबी मुक्त हेतु शपथ दिलाया तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्कर्ष तिवारी ने निक्षय मित्र बनने एवं टीबी मरीजो को पोषण आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदाय किया।

जिला क्षय उन्मुलन अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह बैस ने निक्षय पोषण योजना में टीबी मरीजो को सीधे बैंक खाते में टीबी उपचार के दौरान प्रदाय किये जाने वाले 6000 रुपये की राशि के बारे में जानकारी प्रदाय किया । उपसंचालक पंचायत  अभिमन्यु साहू ने ग्रामो को टीबी मुक्त करने हेतु कार्ययोजना की विस्तृत चर्चा की । कार्यक्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!