Advertisment
जांजगीर-चांपा

जिला चिकित्सालय जांजगीर में प्रारंभ हुआ महिला नसबंदी ऑपरेशन

जांजगीर -चांपा 01 जनवरी 2025// नव वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में कलेक्टर आकाश छिकारा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाती वंदना सिसोदिया के निर्देशन जिला चिकित्सालय जांजगीर मे महिला नसबंदी ऑपरेशन के हितग्राहियो को लाभ देने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय जांजगीर में प्रत्येक गुरुवार को स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू कच्छप द्वारा संपन्न कराया जावेगा।

हितग्राही अपना अग्रिम पंजीयन एवं जांच एक दिवस पूर्व उपस्थित होकर कक्ष क्र. 42 में करा सकते है। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि जिला जांजगीर चांपा में परिवार नियोजन कार्यक्रम के सुद्धीकरण के उद्देश्य से यह सुविधा जिला चिकित्सालय जांजगीर मे पुनः प्रारंभ की जा रही है एवं उनके द्वारा जिले के समस्त हितग्राहियो से अपील की गयी है कि इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ ले सकते है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!