Advertisment
अन्य खबरें

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन

देश में आर्थिक सुधारों के जनक रहे डॉक्टर मनमोहन सिंह

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2024// पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था।

PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में उनके साथ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक में है. साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने. उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर काम किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी. संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे. हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बड़े प्रयास किए.”

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!