Advertisment
जांजगीर-चांपाअपराध

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने के मामले में सहयोगी आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा 26 दिसंबर 2024 // नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने के मामले में सहयोगी आरोपी को पामगढ़ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी- रामविश्वास सोनकर उम्र 39 वर्ष निवासी मेउ थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है। आरोपी के विरूद्ध धारा 64 (j), 64(2) (M), 127(4), 61(2) BNS 04, 06 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुख्य फरार आरोपी से इनका परिचय होने से दोनों आपस में मोबाइल से बातचीत करते थे। पीड़िता से जान पहचान होने से मुख्य फरार आरोपी एवं सहयोगी आरोपी रामविश्वास सोनकर तथा अन्य के द्वारा दिनांक 28.10.2024 को पीड़िता के घर आए और शादी करने का झांसा देकर मुख्य फरार आरोपी द्वारा अपने घर ले जाकर दैहिक शोषण किया गया जिसमें सहयोगी आरोपी द्वारा सहयोग किया गया है कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपीयो की पतासाजी किया गया जो रिपोर्ट दिनांक से लुक छिप कर फरार थे जो आरोपियों की पतासाजी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुख़बिर सूचना मिला कि सहयोगी आरोपी रामविश्वास सोनकर निवासी मेउ थाना पामगढ़ जो रायपुर में रह, रहा है जिसको दबिश देकर पकड़ा जिनसे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 25/12/2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, मामले में अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पतासाजी विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि संतोष बंजारे, म.प्र.आर. बलमती यादव, आर. रज्जु रात्रे, मुकेश कमलेश,एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!