
- छत्तीसगढ़,रायपुर 21 नवंबर 24// छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों का ट्रांसफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें कई डॉक्टरों के नाम हैं।
छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने आज बड़ी संख्या में सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ डॉक्टरों का तबादला किया है। इनमें से तीन डॉक्टरों को संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें में बतौर प्रभारी उप संचालक नियुक्त किया गया है. वहीं विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ 15 विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों को दूसरे अस्पतालों में पदस्थ किया गया है.
जिला चिकित्सालय जांजगीर के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल जगत का ट्रान्सफर रायगढ़ कर दिया गया है। वहीं जिला अस्पताल सूरजपुर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी दीपक जायसवाल को जिला अस्पताल जांजगीर का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
देखिए आदेश…
