
श्री श्याम प्रेम मंदिर (जांजगीर नैला) में भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन कल
मंगलवार रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होगा भव्य भक्तिमय श्याम कीर्तन
जांजगीर चाम्पा 18 नवंबर 24// सम्पूर्ण जांजगीर चांपा जिले में ख्याति प्राप्त श्री श्याम प्रेम मंदिर जांजगीर नैला में भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन दिनांक 19/11/2024 दिन मंगलवार रात्रि 8 बजे से होने जा रहा है।
जिसमे देश की प्रसिद्ध गायिका रेशमी शर्मा ( बिहार),अभिषेक माधव शर्मा (कोलकाता ),अभिषेक कथूरिया (सक्ति) अपने भक्तिमय भजनों से भक्तों को भक्ति के माहौल से सराबोर करेंगे।इस गरिमामई आयोजन के लिए जांजगीर चाम्पा जिले के सभी श्याम भक्त तन मन धन से तैयारी में जुटे हुए है।
पूरे राज्य में प्रसिद्ध है श्री श्याम प्रेम मंदिर : विदित हो कि जांजगीर चाम्पा जिले के जांजगीर मुख्यालय में बने श्री श्याम प्रेम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 2022 में पूरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी के द्वारा हुई है। श्री श्याम प्रेम मंदिर की भव्यता जिले के ही नहीं बल्कि संपूर्ण राज्य के श्याम भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करते रही है यहां आ कर सभी श्याम भक्त अपनी मनोकामना की पूर्ति करते है। यह भव्य मंदिर जांजगीर चाम्पा जिले की पहचान बन चुका है।
अभी कुछ दिनों पूर्व ही छत्तीसगढ़ राज्य के प्रसिद्ध अभिनेता एवं वर्तमान विधायक अनुज शर्मा ने भी अपना भक्तिमय वीडियो एल्बम की शूटिंग कर श्री श्याम मंदिर का सान्निध्य प्राप्त कर मुक्त कंठ से प्रशंसा की थी।