
टीसीएल पी जी महाविद्यालय जांजगीर की टीम अंतर परिक्षेत्र स्तरीय इंटर कालेज क्रिकेट प्रतियोगिता में रही विजेता
जांजगीर चाम्पा // टीसीएल पी जी महाविद्यालय जांजगीर की टीम अंतर परिक्षेत्र स्तरीय इंटर कालेज क्रिकेट प्रतियोगिता विजेता रही 11 तारीख से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा परिक्षेत्र की 10 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसका फाइनल मुकाबला 16 तारीख को खेला गया था।
जिसमें फाइनल मुकाबला टीसीएल पी जी महाविद्यालय जांजगीर का और शासकीय कॉलेज पामगढ़ के मध्य हुआ जिसमें पामगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मैच में कमजोर प्रदर्शन किया और 103 रनों पर आल आउट हो गई। जांजगीर की टीम को मैच जीतने के लिए 104 रन बनाने थे जांजगीर टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 10 रनों के स्कोर पर ही दोनों प्रारंभिक बल्लेबाज आउट हो गए। उसके बाद आए मध्य क्रम के बल्लेबाज राहुल सिंह और गौरव जयसवाल ने अच्छी बल्लेबाजी की जांजगीर टीम ने लक्ष्य को 22 ओवर में 4 विकेट पर प्राप्त कर लिया और फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
मैच के पश्चात पूरे क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न फील्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें
बेस्ट फील्डर गौरव जयसवाल टी सी एल महाविद्यालय, बेस्ट बैट्समैन तुषार दिनकर टी सी एल महाविद्यालय, बेस्ट बॉलर जानू जायसवाल टी सी एल महाविद्यालय, बेस्ट विकेटकीपर विजय शासकीय कॉलेज पामगढ़ रहे। और पूरे प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी राहुल सिंह टी सी एल महाविद्यालय को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
समापन समारोह में अतिथियों के रूप में समाज सेवी एवं पूर्व क्रिकेटर आशीष राठौर , टीसीएल पी जी महाविद्यालय के प्राचार्य रमाकांत पाण्डेय, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी बृजेश कांत बर्मन, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी डॉ ख्याति शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी विश्वास विश्वकर्मा , पूर्व क्रीड़ा अधिकारी आर जी राठौर,क्रीड़ा अधिकारी नवाब खान , नगरदा कॉलेज से मनोज राठोर, पूर्व क्रिकेटर भूपेश राठौर , मैदान प्रभारी श्याम शिक्षक कृष्णा रात्रे जी,ओ पी सिंह, टीसीएल महाविद्यालय के मैनेजर सत्यम दिनेश,टी सी एल महाविद्यालय के कोच आशुतोष पाण्डेय, आशीष यादव, धनराज भारतद्वाज, सतीश यादव , एवं पेन्ड्री ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिक जन एवं खिलाडी मौजूद रहे पूरी प्रतियोगिता में अंपायरिंग की भूमिका आदित्य यादव, असद खान, भौमिक गोपाल ,अलमास अंसारी ने संभाला , पूरी प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अहम भूमिका रही जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पीच क्युरेटर राजेश राठोर ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान पीच बनाने में हम भूमिका में रहे फाइनल मैच का मंच संचालन राजेश राठौर ने किया।