Advertisment
भारत

16 की उम्र में डेब्यू और 19 साल में आखिरी फिल्म, इस एक्ट्रेस ने 3 हिट मूवी देकर छोड़ दी थी इंडस्ट्री

Former Actress Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ चुकी ये एक्ट्रेस अपना 24वां जन्मदिन मना रहा हैं. इस पूर्व एक्ट्रेस ने तीन साल के करियर में तीन हिट फिल्म दी हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने के लिए तमाम लोग स्ट्रगल करते नजर आते हैं और फिर भी काम नहीं मिलता है. कई बार इंडस्ट्री में काम करने वाले स्टार्स अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष का जिक्र करते नजर आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस ऐसी रही है जिसे काफी कम उम्र पर काम मिल गया है और बैक-टू-बैक हिट फिल्में दीं. इसके बाद भी इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ दिया. इस एक्ट्रेस ने तीन साल के करियर में तीन फिल्में की हैं और शोबिज की दुनिया को अलविदा कह दिया. आज ये पूर्व एक्ट्रेस अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं।

जायरा वसीम ने तीन साल में तीन फिल्मों में काम किया था. वह फिल्म ‘दंगल’, फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘फिल्म द स्काई इज पिंक’ में नजर आईं।

साल 2016 फिल्म ‘दंगल’ से डेब्यू करने वाली जायरा वसीम ने साल 2019 में ‘द स्काई इज पिंक’ में आखिरी बार काम किया था. उन्होंने सिर्फ तीन साल में इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

जायरा वसीम ने साल 2019 में एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, ‘मुझे प्यार देने के लिए शुक्रिया. मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. हर चीज में मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘5 साल पहले मैंने जब बॉलीवुड में आने का फैसला लिया था तो इसने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी थी. मुझे बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली. मैं पब्लिक अटेंशन में रहने लगी. लेकिन मैं बता देना चाहती हूं कि जो पहचान मुझे मिली मैं उससे खुश नहीं हूं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!