Advertisment
छत्तीसगढ़अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा

शाला विकास समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिनेश राठौर

जांजगीर चाम्पा 24 अक्टूबर 24// जिले के सभी शासकीय स्कूलों में जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधासभा नारायण चंदेल, जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल,मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के द्वारा शाला विकास समिति अध्यक्ष का गठन किया गया जिसमें नगर के स्कूल शा.आदर्श न.पू.मा. विद्यालय जांजगीर के शाला विकास समिति अध्यक्ष के रूप में दिनेश राठौर (अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जांजगीर नैला) को नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति पर युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य हो ये प्रयत्न करूंगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!