
भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जांजगीर के तत्वाधान में पेंशनर समस्या निवारण सप्ताह मनाया गया
जांजगीर चाम्पा 15 अक्टूबर 2024// को भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जांजगीर के तत्वाधान में पेंशनर समस्या निवारण सप्ताह का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ कार्यालय में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य शाखा प्रबंधक ज्योत्सना सिंह के द्वारा समारोह में उपस्थित सभी पेंशनरों का स्वागत उद्बोधन के बाद संघ बैंक की ओर संघ के वरिष्ठ सदस्यों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया। 
तत्पश्चात पेंशनरों की समस्या के निवारण के लिए विशेष रूप से रायपुर एस बी आई से पधारे राघव प्रसाद प्रबंधक पेंशन सेल ने जीव राखन कावडे चीफ मैनेजर आपरेशन , लीड बैंक नोडल अधिकारी पवित्र देहरी, एवं श्रीमती ज्योत्सना सिंह मुख्य शाखा प्रबंधक जांजगीर की उपस्थित बैंक से संबंधित पेंशनरों को आने वाली उनकी समस्याओं को आमंत्रित करते हुए पेंशनरों की सामान्य, समस्यायें जैसे कि परिवार पेंशन धारियों को आने वाली समस्याओं, नामिनी, डिबिट कार्ड बंद करने,लोन,अमृत वृष्टि योजना आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य शाखा प्रबंधक द्वारा सायबर ठागी जैसी आने वाली समस्याओं के साथ साथ लेन – देन खिड़की में पेंशनरों की पृथक लाइन की व्यवस्था करने , इसी प्रकार पासबुक एंट्री के लिए भी पृथक लाइन की व्यवस्था करने, जीवन प्रमाण पत्र भरने बाबत जानकारी दी गई । मुख्य शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं के हाल नही होने पर बैंक अवधि में सीधे उनसे मिलकर समस्याओं से अवगत कराने का पेंशनारों से आव्हान किया गया।
इसी कार्यक्रम के तहत बैंक की ओर से पेंशनरों के कल्याणार्थ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया था जिसका लाभ कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनरों ने उठाया। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ की ओर से संघ के अध्यक्ष आर के थवाईत के द्वारा एसबीआई की ओर से उपस्थित अधिकारियों के साथ उपस्थित चिकित्सा स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया साथ ही सभी पेंशनर साथियों का भी आभार प्रकट किया गया।
समस्या निवारण सप्ताह कार्यक्रम समाप्ति पश्चात संघ की मासिक बैठक माह अक्टूबर की औपचारिकताएं भी पूरी की गई। संघ अध्यक्ष आर के थवाईत एवम कार्यकारी अध्यक्ष महेश राठौर ने 4% लंबित महंगाई भत्ता के सरकार की आलोचना करते हुए संघ की गतिविधियों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला साथ ही संघ के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी दी गई।
भारतीय स्टेट बैंक जांजगीर की ओर से आयोजित पेंशनर समस्या निवारण सप्ताह कार्यक्रम/ मासिक बैठक में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जांजगीर चांपा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सम्माननीय सदस्य गण शामिल हुए।