Advertisment
भारत

टी20 में भी बांग्लादेश की फजीहत, भारतीय टीम करेगी सूपड़ा साफ

दिल्ली में सीरीज जीतने की उम्मीद से उतरेगा भारत

IND Vs BAN T20 Series: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ आज दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में उतरेगी। ग्वालियर में पहले टी 20 मुकाबले को जोरदार तरीके से जितने के बाद अब भारतीय टीम का अगला पड़ाव आज दिल्ली के स्टेडियम में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है.पहला मुकाबले में जीत के बाद अब टी20 सीरीज में भी सूपड़ा साफ करने की ओर अग्रसर हैं।

 

बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, लेकिन यहां उसकी हमेशा की तरह ही फजीहत हो रही है. भारतीय टीम ने सबसे पहले मेहमान टीम बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया. इसके बाद अब टी20 सीरीज में भी सूपड़ा साफ करने की ओर अग्रसर हैं.

भारत और बांग्लादेश के बीच सबसे पहले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया. दूसरा टेस्ट तो गजब का हुआ, जिसमें दो दिनों में ही बांग्लादेश को 2 बार ढेर किया था.

बता दें कि नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान को 2 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद बांग्लादेश टीम पूरे जोश के साथ भारत दौरे पर आई. तब उसे और दिग्गजों को भी पूरा भरोसा था कि टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम कड़ी टक्कर देगी.

सीरीज के पहले टेस्ट के शुरुआत में इसकी हल्की झलक दिखी भी थी, जब बांग्लादेश ने भारतीय टीम के 34 रनों पर ही 3 विकेट झटक लिए थे. मगर इसके बाद से पूरी सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा खेल दिखाया कि बांग्लादेश टीम औंधे मुंह गिर गई.

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!