Advertisment
छत्तीसगढ़अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा

ऐसा क्या हुआ कि नई गाड़ी शो रूम से निकलते ही हुई हादसे की शिकार , बाल-बाल बची लोगो की जान

जांजगीर चांपा08 अक्टूबर 24// कल दोपहर को मारुति शोरूम में एक ऐसा हादसा हुआ की वीडियो देख आपके होश उड़ जायेंगे। हुआ यह की कल दोपहर चांपा निवासी लाल सिंह नायक के द्वारा जांजगीर मारुति शोरूम से नई गाड़ी खरीदी गई।

गाड़ी की पूजा पाठ करके जैसे ही बाहर निकालने के लिए गाड़ी चालू किए ही थे की लापरवाही की वजह से उनके द्वारा एक्सीलेटर में पैर रख दिया गया और ब्रेक लगाना ही भूल गए जिससे नई गाड़ी तेज गति से बाहर खड़ी दोपहिया वाहनों को उड़ाते हुए झाड़ियों में जा घुसी गनीमत यह रही की इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई ना ही जान माल की हानी हुई।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!