Advertisment
छत्तीसगढ़अन्य खबरेंजांजगीर-चांपा

मां दुर्गा पंडाल/मंदिरो, मेला एवं भीड़भाड स्थानों में चेन स्नेचिंग, चोरी एवं अन्य अपराधिक घटनाओं को रोकने एवं त्वरित कार्यवाही के लिए बनाया गया जिले में रक्षा टीम

जांजगीर चांपा 04 अक्टूबर 24// पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के मार्गदर्शन में नवरात्रि / दशहरा पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला जांजगीर- चाम्पा में रखा टीम का गठन किया गया।

नवरात्रि/दशहरा पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर की प्रेरणा से  विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा द्वारा जिला जांजगीर-चाम्पा के थाना जांजगीर, चाम्पा एवं शिवरीनाराण क्षेत्र में रक्षा टीम गठित किया गया है. जिसमें एक थाना क्षेत्र में दो पुरूष एवं दो महिला बल की ड्यूटी लगाई गई है। रक्षा टीम के द्वारा मंदिरो, दुर्गा पंडाल एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में पहुंचकर संभावित होने वाले चैन स्नेचिंग, चोरी, वाद-विवाद एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों पर बारिकी से नजर रखेगें। रक्षा टीम लगातार कंट्रोल रूम, थाना प्रभारी एवं उच्चाधिकारियों से रेडियो सेट एवं मोबाईल के माध्यम् से संपर्क में रहेगें, ताकि किसी प्रकार का अप्रिय घटना होने की संभावना को रोका जा सकें।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!