Advertisment
Uncategorizedव्यापार जगत

कर्ज पर ब्याज का बोझ कम करने और बचत बढ़ाने के छह आसान तरीके जानिए

हर साल ईएमआई दस फीसदी बढ़ा दें तो बीस साल का होम लोन सात वर्ष में ही खत्म

गृह ऋण की ब्याज दरों और ईएमआई का बढ़ जाना कई कर्जदारों पर भारी पड़ रहा है। यह लोन अक्सर लंबे समय के लिए लिया जाता है। पर छोटे-मोटे एडजस्टमेंट के साथ यह लोन तेजी से चुकाया जा सकता है। आइए समझते हैं होम लोन से निपटने के कुछ सरल उपाय

स्प्रेड जाने, दर कम करें रेपो रेट से 2% अधिक पर लोन ट्रांसफर करें... सही ब्याज दर से लोन आसानी से चुकाने में मदद मिलती है अभी सही स्प्रेड का महत्व है यह रेपो रेट व लोन रेट का अंतर होता है अभी रेपो रेट 6.5 प्रतिशत है यानी होम लोन 9.5 प्रतिशत पर लिया है तो स्प्रेड 3% हुआ। मार्केट में अभी औसत स्प्रेड 2% है। स्प्रेड कम होने से ब्याज दर कम होगी। ऐसे में रेपो लोन में रिफाइनेंस या बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं इससे रेपो रेट कम होते ही लोन सस्ते हो जाते हैं।
अगर बाजार रेट और आपके लोन रेट में 0.5% से ज्यादा का अंतर है और लोन आधे से ज्यादा बाकी है या अक्टूबर 2019 से पहले लिया है तो रिफाइनेंस के बारे में बैंक से बात करें।

प्री-पेमेंट..सालाना सालाना 10% ईएमआई बढ़कर ब्याज 65 प्रतिशत बचा सकते हैं।
लोन जल्दी चुकाना है तो उसे प्री पेमेंट करें इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप एक मुफ्त रकम दे।खुद ईएमआई बढ़ा देना भी एक प्रभावी और सरल विकल्प है।अगर आप आय बढ़ाने के साथ ईएमआई बढ़ाते हैं तो लोन की अवधि कम हो जाती है ब्याज भी कम लगता है अगर आप 8.5% के 20 साल के लोन पर सालाना 10% ईएमआई बढ़ाते हैं तो यह लोन 79 माह में खत्म हो जाएगा। 20 साल का ब्याज ₹100 था तो यह 35 रह जाएगा

एक्स्ट्रा ईएमआई…साल में एक बार ऐसा करके लोन 4 वर्ष घटा सकते हैं
20 साल के लोन पर हर वर्ष लोन की शुरुवात में एक एक्स्ट्रा ईएमआई से लोन 4 साल पहले चूक जाएगा। आप एक ईएमआई से ज्यादा चुका सकते है तो और भी अच्छा है।
ध्यान रखें कुछ बैंक दो या तीन ईएमआई के बराबर न्यूनतम प्री पेमेंट ही स्वीकार करते है।

हाफवे मार्क…आधा लोन भरने से पहले प्री पेमेंट की रणनीति अपनाएं
आपकी लोन दर 8.5 प्रतिशत है। लोन 10 साल का है तो सिर्फ आधा चुकाने में 73 माह लगते है।15 साल के लोन के लिए 117 माह , 20 साल के लोन के लिए 166 माह व 30 साल लोन के लिए 273 माह लगते है। आधा लोन चुकाने में 70 प्रतिशत वक्त जाता है।
हाफवे मार्क के बाद लोन तेजी से खत्म होता है। इससे पहले बड़ा हिस्सा ब्याज का होता है।

ईएमआई ब्रेक-ईवन …प्री पेमेंट से इस मार्क पर तेजी से पहुंचे
आपकी ईएमआई का कुछ हिस्सा ब्याज में और कुछ मूलधन में जाता है।शुरुवाती वर्षों में आप ब्याज ज्यादा और मूलधन कम चुकाते है।एक 8.5 प्रतिशत का लोन 10 साल के लिए ले तो मूलधन और ब्याज का भुगतान बराबर यानी ब्रेक इवन
होने में 2 साल लगते है।15 साल के लोन में 7 साल 20 साल के लोन में 12 साल और 30 साल के लोन में 24 साल लगते है।

हर साल 5 प्रतिशत प्री पेमेंट से 33 प्रतिशत एकमुश्त पेमेंट होगा… हर साल लोन बैलेंस का 5 प्रतिशत एकमुश्त पेमेंट से 20 साल का लोन 12 वर्षों में भर सकते है। आपका 20 साल का लोन करीब 33 प्रतिशत प्री पेमेंट से चुकेगा और 66 प्रतिशत ईएमआई से इससे ब्याज पर बचत होगी। इससे लोन बैलेंस के साथ प्री पेमेंट भी कम होगा आप निवेश करने के लिए भी पैसे बचा सकेंगे।
(आदिल शेट्टी, सीईओ बैंक बाजार)

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!