Advertisment
अपराधछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

दुकान के गल्ले से रुपए लूट कर भागने वाले आरोपी भेजे गए जेल

आरोपियों द्वारा अश्लील गाली गलौज कर की गई थी लूट

झपटमारी करने वाले 02 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। आरोपियों द्वारा देशी शराब दुकान के पास चखना दुकान के गल्ले से 15,000/ रूपए झपट्टा मारकर फरार हो गए थे। अरोपीयो के कब्जे से नगदी रकम 15,000/ रूपए एवं घटना में प्रयुक्त बलेनो वाहन क्रमांक CG11 AP 5440 बरामद किया गया है।

आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है आरोपियों के नाम ( 01.) अमन शर्मा पिता देवव्रत शर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी अमोरा थाना मुलमुला (02.) आनंद सिंह पिता लव सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम अमोरा थाना मुलमुला के रहने वाले है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बसंत यादव निवासी ग्राम तरौद स्थित देशी शराब दुकान के चखना दुकान में काम करता है जो घटना दिनांक समय को दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौज कर उनमें से एक व्यक्ति द्वारा चखना दुकान के गल्ले में हाथ से झपट्टा मारकर नगदी रकम करीबन 15,000/ रूपये को निकाल लिया और पैसे को लेकर वे दोनो अज्ञात व्यक्ति अपने कार वाहन मारूती बलेनो नीला कलर से भाग गये की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक अप. क्र. 418/2024 धारा- 296, 304(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

झपटमारी की घटना को गंभीरता से लेते हुए  विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अकलतरा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपीयो की पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी का अवलोकन एवं साक्ष्यों के अनुसार दोनो अज्ञात आरोपीयो की पहचान अमन शर्मा एवं आनंद सिंह दोनो निवासी ग्राम अमोरा थाना मुलमुला का होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं SDOP जांजगीर  प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठीत कर आरोपी अमन शर्मा एवं आनंद सिंह को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके व कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर करते अपने अपने मेमोरेण्डम कथन मे दिनांक घटना समय को ग्राम तरौद स्थित देशी शराब दुकान के चखना दुकान से 15,000 रूपए झपट्टा मारकर ले जाने और अपने द्वारा कारीत जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.09.2024 को रिमांड पर भेजा गया है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!