
छत्तीसगढ़ में 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, राजस्व विभाग ने जारी की सूची
छत्तीसगढ़ में 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, राजस्व विभाग ने जारी की सूची
NTN REPORT// रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बड़ी संख्या में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं।
विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में कुल 57 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यह सूची राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव धनंजय नेताम द्वारा जारी की गई है।
तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस प्रशासनिक फेरबदल को राजस्व विभाग में कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
57 अधिकारियों के नाम सूची में शामिल
जारी आदेश के अनुसार तबादला सूची में तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर के कुल 57 अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों की नई पदस्थापना संबंधी विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा जारी आदेश में दी गई है।
देखिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी तबादला आदेश…


