Advertisment
Advertisment
खेल

आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को हराकर पहली बार जीती टी20 सीरीज; महिला टीम भी विश्व कप से बाहर

बेलफास्ट में रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से मिली हार, आयरलैंड ने 2-0 से अपने नाम की सीरीज

NTN REPORT// बेलफास्ट। भारत और आयरलैंड के बीच खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को बेलफास्ट में खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड ने भारतीय टीम को एक रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ कोई टी20 सीरीज अपने नाम की।टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम कड़े संघर्ष के बावजूद 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी।

शीर्ष क्रम की नाकामी बनी हार की बड़ी वजह

मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम की हार की सबसे बड़ी वजह एक बार फिर शीर्ष क्रम का खराब प्रदर्शन रहा। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 35 रन के स्कोर तक चार विकेट गिर गए।

भारतीय पारी में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं ईशान किशन 12 रन बनाकर रन आउट हुए। शुरुआती झटकों के बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने 39 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की।

तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी भी नहीं दिला सकी जीत

तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अहम समय पर उनका विकेट गिर गया। इसके बाद सूर्यांश शेडगे केवल 1 रन बना सके और भारत पर दबाव बढ़ता गया।

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। हर्षित राणा ने 21 रन की तेज पारी खेलकर उम्मीद जगाई, लेकिन निर्णायक मौके पर आउट हो गए। अंतिम गेंद पर प्रिंस यादव ने छक्का लगाया, लेकिन तब तक मुकाबला भारत की पहुंच से बाहर हो चुका था। आयरलैंड की इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 0-2 से गंवा दी।


महिला टी20 विश्व कप में भारत का सफर समाप्त, ऑस्ट्रेलिया ने हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से किया बाहर

वही महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का अभियान रविवार को समाप्त हो गया। ग्रुप ए के मुकाबले में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 रन की पारी खेली। वहीं स्मृति मंधाना ने 38 रन, शेफाली वर्मा ने 34 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 34 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाकर जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पेरी ने 56 रन बनाए, जबकि एश्ले गार्डनर 53 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस हार के साथ भारतीय महिला टीम का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!