
बूथ नंबर 107 जांजगीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर हुई चर्चा
NTN REPORT// जांजगीर। बूथ नंबर 107 जांजगीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा और विमानन क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आसमान से समंदर तक देश की क्षमताएं लगातार मजबूत हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में C-295 विमान परियोजना और इसके सफल परीक्षण का उल्लेख करते हुए भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन किफायती बीमा योजनाओं के माध्यम से देश के करोड़ों सामान्य नागरिकों और गरीब परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। कठिन परिस्थितियों में ये योजनाएं परिवारों के लिए सहारा बन रही हैं।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से जनभागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए स्थानीय स्तर पर नवाचार, सकारात्मक कार्यों और सामाजिक सहभागिता से जुड़ने की अपील की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री के अंतरराष्ट्रीय संवाद और वर्तमान सेशेल्स दौरे के बीच साझा किए गए विचारों को भी उपस्थित लोगों ने सुना। कार्यक्रम के माध्यम से देश-विदेश में रहने वाले नागरिकों तक भारत की विकास यात्रा और जनभागीदारी का संदेश पहुंचा।
कार्यक्रम में इंजीनियर रवि पाण्डेय, अनिल तिवारी, सतीष शर्मा, सुशील सिंह सहित वरिष्ठ गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने “मन की बात” कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को जानने और उनसे जुड़ने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।