Advertisment
मनोरंजन

बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद क्यों गायब हुईं सना मकबूल? हेल्थ इश्यू, लव लाइफ और शादी पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस

NTN REPORT// ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जीतने के बाद टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल काफी समय से लाइमलाइट से दूर नजर आ रही थीं. अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इस दूरी की वजह बताई है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सना ने अपनी हेल्थ, लव लाइफ और शादी को लेकर खुलकर बातचीत की।

सना मकबूल, फाइल फोटो

हेल्थ इश्यू की वजह से लिया इंडस्ट्री से ब्रेक

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में सना मकबूल ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह हेल्थ इश्यू से जूझ रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें काम से ब्रेक लेना पड़ा. उन्होंने कहा कि अपनी सेहत पर ध्यान देना उनके लिए सबसे जरूरी था और इसी कारण उन्होंने खुद को पब्लिक अपीयरेंस और इंडस्ट्री की भागदौड़ से थोड़ा दूर रखा.

श्रेयस अय्यर पर है सना मकबूल का क्रश

इंटरव्यू के दौरान जब सना से उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वह सिंगल हैं. इसी बातचीत में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें उन पर क्रश है.

सना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर मौका मिले तो वह श्रेयस अय्यर के साथ डेट पर जाना चाहेंगी. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा शुरू हो गई है.

दूसरे धर्म में शादी पर क्या बोलीं सना?

इंटरव्यू में सना मकबूल से इंटरफेथ मैरिज को लेकर भी सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने साफ कहा कि वह केवल मुस्लिम लड़के से शादी करने की सोच नहीं रखतीं.

सना ने कहा, “अगर कोई लड़का दूसरे धर्म से है, तो उसे मेरे धर्म को समझना होगा और उसका सम्मान करना होगा, जैसे वह अपने धर्म का करता है. अगर ऐसा इंसान मिलता है तो मुझे दूसरे धर्म में शादी करने से कोई ऐतराज नहीं है.”

सना मकबूल, फाइल फोटो

बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी संग जुड़ा था नाम

कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सना मकबूल बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी को डेट कर रही थीं. ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के फिनाले के दौरान दोनों की नजदीकियां भी चर्चा में रही थीं.

हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक शो जीतने के कुछ महीनों बाद ही सना और श्रीकांत का ब्रेकअप हो गया. फिलहाल एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ और हेल्थ पर फोकस कर रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इंटरव्यू

सना मकबूल का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खासतौर पर श्रेयस अय्यर को लेकर दिए गए बयान और इंटरफेथ मैरिज पर उनकी सोच को लेकर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह समाचार विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों एवं प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!