Advertisment
Advertisment
खेल

आईपीएल 2026: 264 रन भी नहीं बचा सके दिल्ली, पंजाब ने रचा टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज

NTN NEWS REPORT// नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां पंजाब की टीम ने दिल्ली के खिलाफ टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेज कर इतिहास रच दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए, लेकिन पंजाब ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

फाइल फोटो

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पथुम निसंका ने पारी का आगाज किया, हालांकि निसंका केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने मैच का रुख बदल दिया।

केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में नाबाद 152 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के लगाए। वहीं नीतीश राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दोनों के बीच 220 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिसके दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन बनाए।

265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। प्रियांश आर्य ने 17 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों में 76 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए।

इसके बाद नेहाल वढेरा और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई। नेहाल वढेरा 15 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन श्रेयस अय्यर अंत तक डटे रहे।

श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। अपनी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके लगाए। पंजाब ने यह मुकाबला 7 गेंद शेष रहते जीत लिया।

इस जीत के साथ पंजाब की टीम ने टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेज अपने नाम कर लिया। इससे पहले भी पंजाब ने 2024 में 262 रन का लक्ष्य हासिल किया था, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में 259 रन चेज किए थे।

अंक तालिका की बात करें तो पंजाब की टीम 7 मैचों में 13 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली की टीम 7 मैचों में 3 जीत के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!