Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जिला उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्य मंजुलता राठौर के जन्मदिन पर याद किया गया उपभोक्ता हितों के लिए समर्पित कार्यकाल

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। जिला उपभोक्ता फोरम जांजगीर की पूर्व सदस्य मंजुलता राठौर को उनके जन्मदिन के अवसर पर फोरम के अन्य सदस्यों एवं स्टाफ द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गईं। इस अवसर पर उनके कार्यकाल के दौरान उपभोक्ता हित में दिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को याद किया गया।बताया गया कि मंजुलता राठौर ने वर्ष 2018 से 2023 तक जिला उपभोक्ता फोरम जांजगीर में सदस्य के रूप में कार्य करते हुए आम उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कई अहम और न्यायसंगत फैसले दिए, जो आज भी सराहनीय माने जाते हैं।

जन्मदिन पर अपने विचार साझा करते हुए मंजुलता राठौर ने कहा कि जिला उपभोक्ता फोरम जांजगीर में बिताया गया समय उनके जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण और यादगार दौर रहा, जो उनके लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिन पर भगवान का आशीर्वाद है और वे अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों का हृदय से धन्यवाद करती हैं।

उन्होंने प्रार्थना की कि उनके जीवन से जुड़े सभी लोगों को उनके जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त हो। साथ ही उन्होंने ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस योग्य बनाया गया कि उनके जन्मदिन पर लोग उन्हें स्नेहपूर्वक याद कर रहे हैं। अंत में उन्होंने सभी शुभचिंतकों के प्रति सादर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!